शहर की सड़कों पर खुले मेनहोल, फिर भी नगरपरिषद प्रशासन नही दे रहा ध्यान

उड़ती रेत-धूल, गड्ढों में तब्दील सड़कें, गंदगी का आलम तो खुले जानलेवा नाले। शहर की ये अव्यवस्थाएं नगर परिषद की उदासीनता को साफ जाहिर कर रही है लेकिन परिषद को कतई फर्क नहीं पड़ता। शहर में त्योहारी सीजन है लेकिन बेहतर व्यवस्था के प्रयास कही नजर नहीं आ रहे हैं।

विभिन्न जगहों पर जानलेवा खुले नाले आमजन के लिए परेशानी बन चुके हैं फिर भी प्रभावी मॉनिटरिंग के अभाव में अव्यवस्थाएं हावी है इधर जिम्मेदार भी शहरी समस्याओं से मुंह फेर रहे हैं। ऐसे में आए दिन खुले नाले में गोवंश के गिरने या वाहन चालक के चोटिल होने की शिकायत आती है इसके बाद भी नगर परिषद खुले नालों को ढकने, मेंटेनेंस रखने का प्रयास नहीं कर रही है।

शहर के नेहरू कॉलोनी, भगतसिंह सभा स्थल, नीलम सिनेमा हॉल, नया बस स्टैंड समेत कई जगहों पर नालों की देखरेख नहीं की जा रही है ऐसे में खुली अवस्था में ही नाले पड़े है। ओवरफ्लो होने से नालों का गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है तो कई बार अंधेरे के चलते गोवंश वाहन चालक नीचे गिरकर चोटिल हो जाते हैं इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

शहर की सफाई व्यवस्था, नालों की दुर्दशा को लेकर जब नगर परिषद सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश हंस को कॉल लगाया तो उन्होंने कहा कि कुछ समझा नहीं। सुबह बात करूंगा ठीक है ना। ऐसा कहकर कॉल कट ही कर दिया। जबकि साफ-साफ उनको नालों के मेंटेनेंस की जानकारी के लिए पूछा लेकिन कॉल कट कर दिया।
त्योहारी सीजन को लेकर शहर की अव्यवस्थाओं के संबंध में आयुक्त रामकिशोर को बार-बार कॉल कर जानकारी लेने की कोशिश की तो उन्होंने कॉल ही अटेंड नहीं किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mainhole open on city streets, yet the municipal council administration is not paying attention


टिप्पणियाँ