महाविद्यालय में पदों की संख्या बढ़ाने और एनसीसी शुरू करवाने की मांग

राजकीय महाविद्यालय के छात्रों और छात्रनेताओं ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप राजकीय महाविद्यालय पोकरण में पदों की संख्या बढ़ाने एवं एनसीसी शुरू करवाने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि राजकीय महाविद्यालय पोकरण में इस सत्र में छात्रों के द्वारा बीए प्रथम वर्ष के लिए काफी संख्या में फार्म भरे गए हैँ। लेकिन महाविद्यालय में सीटों की संख्या कम है।


जिसकी वजह से छात्रों का प्रवेश महाविद्यालय में नहीं हो पाया है। इस कारण छात्रों में व उनके परिवार में मायूसी छाई हुई है। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय से छात्रों के लिए एनसीसी की सुविधा नहीं है, जो कि एक छात्रों के लिए भविष्य में देश की सेवा के लिए आर्मी में भर्ती होने के लिए व आपातकाल परिस्थितियों में सेना के साथ कंधों से कंधा मिलाकर लड़ने के लिए व देश के हित में अतिआवश्यक है।

उन्होंने मांग की है कि महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के पदों की संख्या बढ़ाने व एनसीसी शुरू करवाई जाए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज सैनी, भंवर केलावा, गिरधारी, आरीफ, रावलसिंह, जितेन्द्र, निर्मल छंगाणी सहित कई विद्यार्थी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Demand to increase the number of posts in the college and start NCC


टिप्पणियाँ