भांकरोटा इलाके में बदमाशों ने युवती के गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ी

भांकरोटा इलाके में रविवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती के गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। इस संबंध में पीड़िता गांधीपथ निवासी ईविलीन अनन्या ने भांकरोटा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह किसी काम से बाहर गई थी। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर चेन तोड़ ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों की तलाश के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ