नगर परिषद स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर टाउन हाॅल की लंबे समय से सुध नहीं लेने से जर्जर हालत में पहुंच गया है। रोशनी के लिए लगाई गई अधिकांश लाईटें खराब हालत में है। वहीं छत भी कई जगहों से टूटी हुई है। सफाई व रखरखाव के अभाव में कुर्सियां भी नाकारा हो गई है। शहर के सबसे बड़े टाउन हाॅल में वर्ष में कई बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आमजन भाग लेते हैं। लंबे समय से टाउन हॉल की बिगड़ी स्थिति के बावजूद इसके रखरखाव को लेकर कार्य नहीं किया जा रहा है। परिषद अधिकारियों की बेपरवाही आलम यह है कि बड़े आयोजन के दौरान कुर्सियां व मंच साफ कर दिया जाता है, शेष दिनों में यहां गंदगी पसरी नजर आती है। गत बोर्ड में टाउन हॉल के रखरखाव को लेकर बैठक में निर्णय लिया था, लेकिन बोर्ड बदलने के बाद इसकी सुध नहीं ली जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ