चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने सर्किट हाउस में मीडियाकर्मियाें से चर्चा में कहा कि प्रदेश में लाेग लापरवाही कर रहे हैं इसलिए ज्यादा पाॅजिटिव की संख्या बढ़ रही है। हालांकि प्रदेश का रिकवरी रेट औसत से अच्छा है।
देश 10 प्रदेशाें की तुलना में ठीक है, मृत्युदर भी कम है। लाेग ये मान रहे है कि काेराेना से मृत्यु ताे हाेगी नहीं असावधानी बरत रहे है, इसलिए तेजी बढ़ रहा है। देश में एक लाख राेगी हर दिन आ रहे हैं। उसका असर यहां पर भी 2200 से ज्यादा हैं। 15 से 20 दिन में तेजी से बढ़ा है। इसलिए डाॅक्टर्स से, राजनीतिक पार्टियाें से, एनजीओ से वीडियाें से कंाफ्रेंस की। जिसमें सामने आया कि लाॅकडाउन इसका समाधान नहीं है।
लाॅकडाउन से कई समस्या आएंगी। वहां निर्णय सामने आया कि लाेग एक माह मास्क लगा ले ताे ये संक्रमण रूक सकता है। सावधानी ही उपचार है। पहले भी जागरण अभियान चला गया। जन जागरण के साथ यह हर आदमी में भावना पैदा कर सके कि मास्क नहीं लगाऊंगा ताे पाॅजिटिव हाे जाएगा।
लाेगाें के मन में जाे डर खत्म हाे गया है वाे आना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि आंकड़े नहीं छिपाएं जा रहे हैं, जाे कई ऐसे भी केस हाेते है जाे रिपीट हाेते है। उसकाे भी गिन लेते है इसलिए अधिक आ रहे हैं। ये ही आंकड़ें केंद्र सरकार काे भी भेजते हैं। आंकड़ें छुपाने से हमें क्या मिलेगा।
कम केस के कारण भीलवाड़ा माॅडल बना, अब वाे स्थिति नहीं
शर्मा ने कहा कि पहले बहुत ही कम केस आ रहे थे, इससे माॅडल बना है। पहले 26 केस ही आए और सभी की कांटेक्ट ट्रेसिंग हुई। बाेर्डर सील किए संक्रेनिंग करवाई। जहां पर भी पाॅजिटिव अाए वहां पर जांचे करवाई। अब ये भी पता नहीं की काैन पाॅजिटिव है और कहा से हुआ है। अब लाॅ कम्यूनिटि स्प्रेड है। जिसमें कांटेक्ट का पता नहीं लगा रहा। लाे कम्यूनिट स्प्रेड में भीलवाड़ा माॅडल की बात करना चाहाे वाे संभव नहीं है। पहले कांटेक्ट ट्रेसिंग संभव थी अब नहीं है।
राजस्थान में एक कराेड़ मास्क बांटने का लक्ष्य है। कम पड़ेगी ताे और सरकार देगी। डाॅक्टर्स का भी कहना है कि लाेग एक माह तक मास्क लगा ले ताे संक्रमण की चेन टूटेगी। उप जिला स्तर के अस्पतालाें में ऑक्सीजन जनरेट के प्लांट बन रहे हैं। निजी चिकित्सालय में लाेग जाना चाह रहे है वहां पर खर्चे अधिक हाेने से नहीं जा पा रहे हैं। इस पर कहा कि सरकार ने निजी चिकित्सालयाें के नियम व कीमत तय की है। काेई परेशानी है और शिकायत आएगी ताे कार्रवाई भी करेंगे। सब जगह काेराेना के अलग हाॅस्पिटल बन रहे है भीलवाड़ा में बनेगा। इस पर कहा कि रिव्यू मीटिंग में इस पर भी चर्चा करेंगे।
प्रचार सामग्री का विमोचन व सीएफसी-जोन कमेटी सदस्यों का किया सम्मान
प्रभारी मंत्री व अन्य अतिथियों ने कोरोना संक्रमण से बचाव, रोकथाम, नियंत्राण के लिए मार्ग-दर्शिका, स्टीकर, पोस्टर, पेम्पलेट्स, मास्क व टी-शर्ट का विमोचन किया। साथ ही शहर में वार्डवार गठित कोरोना फाइटर कमेटियों के 10 व जोन कमेटियों के 12 सदस्यों को बचाव संबंधी किट वितरित किए व कैप पहनाकर सम्मानित किया।
जिला प्रशासन व सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से निर्मित डाॅक्यूमेंट्री रिलीज की गई। पाॅलेटेक्निक काॅलेज में आयाेजन कार्यक्रम में चिकित्सा मंत्री ने मास्क हटाकर भाषण दिया। धन्यवाद ज्ञापित करने आए सीएमएचओ डाॅ. मुश्ताक खान मास्क लगाए रहे। हालांकि कार्यक्रम के दाैरान कलेक्टर नकाते व मंत्री शर्मा पूरे समय मास्क लगाए रहे।
प्रभारी मंत्री ने वितरित किए मास्क, जनसुनवाई की...
मंत्री डाॅ. रघु शर्मा ने शनिवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम के बाहर और इंद्रा मार्केट व सदर बाजार में अपने हाथों से मास्क वितरित किए। उन्होंने पूरे इलाके में पैदल घूमते हुए उन दुकानदारों, पदयात्रियों व ग्राहकों को मास्क दिए।
प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में देर शाम लगभग 2 घंटे तक से भी अधिक समय तक जनसुनवाई की। प्रभारी मंत्री रविवार सुबह 11 बजे से जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 12.30 बजे से कोविड-19 समीक्षा बैठक करेंगे। शाम 4 बजे से डीएमएफटी बैठक लेंगे।
हाथरस की घटना से ध्यान हटाने के लिए बांरा का नाम ले रही भाजपा...
हाथरस की घटना काे लेकर कहा कि इससे ज्यादा शर्मनाक और काेई घटना नहीं हाे सकती है। घटना हाेने के बाद बच्ची का निधन हाे जाती है, परिजन बिलख रहे ताे भी बेटी का मुंह नहीं दिखाया। वहां पुलिस लगा दी है न काेई मीडिया जा सकता है और न काेई नेता वहां जा सकते हैं। क्या छूपा रहे है। बांरा की घटना काे लेकर कहा कि वहां माेदी जाए मीडिया जाए हम ताे किसी काे नहीं राेक रहे। घटना घट सकती है पर उसके बाद एक्सन जाे सरकार का है पूरा अलाेकतांत्रिक है। बांरा में काेई भी पुलिस नहीं लगाई। भाजपा हाथरस की घटना का ध्यान हटाने के लिए बांरा का नाम ले रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ