हर उम्र के लोगों से था सहकार पुरुष श्रीकृष्ण बिरला का जुड़ाव

शहर, प्रदेश व देश के विभिन्न हिस्सों से आमजन एवं प्रबुद्धजनों का कोटा पहुंचकर सहकार पुरुष श्रीकृष्ण बिरला को श्रद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने श्रीकृष्ण बिरला को पुष्पांजलि अर्पित कर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को संवेदनाएं जताईं।

बिरला के दादाबाड़ी स्थित आवास पर गुरुवार को सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीयमंत्री विनोद सोनकर, उत्तराखंड के गढ़वाल से सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व मंत्री एवं राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी, अजमेर दक्षिण से विधायक अनिता भदेल, फलौदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, आरपीएससी मेंबर राजकुमारी गुर्जर, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, दौद के पूर्व विधायक गोवर्धन वर्मा, पशुधन विकास बोर्ड के पूर्व सदस्य कैलाशचंद सैनी समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन पहुंचे।

सभी ने कहा कि श्रीकृष्ण बिरला ने सहकारिता क्षेत्र में जो काम किए हैं, वह सभी के लिए उदाहरण है। हर उम्र, हर वर्ग का व्यक्ति का बाऊजी से जुड़ाव था और उनके व्यक्तित्व से प्रभावित था, वे हम सब के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले व पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने लोकसभा अध्य्क्ष से दूरभाष पर बात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उधर, नयापुरा स्टेडियम में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी श्याम नाहर, जगदीश जिंदल, लक्ष्मण सिंह खींची बंदी पूनिया सहित विभिन्न खिलाड़ियों व खेल संघों के पदाधिकारियों ने श्रीकृष्ण बिरला को पुष्पांजलि दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sri Krishna Birla was associated with people of all ages


टिप्पणियाँ