हीरावाला व जगातरा वाला मार्ग पर पुलिया निर्माण का कार्य शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

समीपवर्ती हीरावाला व जगातरा वाला फली में जाने वाले मार्ग पर ग्राम पंचायत रोहिडा की ओर से पुलिया निर्माण का कार्य शुरू किया गया। पुलिया निर्माण होने से हीरावालाफली, जगातरा फली वाला व वासा गांव के ग्रामीणों को बारिश के मौसम में आवागमन में सुविधा होगी। जानकारी के अनुसार स्वरूपगंज से हीरावाला व जगातरा वाला व वासा मार्ग पर नाले पर पुलिया निर्माण ना होने की वजह से बारिश के मौसम में ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के मौसम में होने वाली समस्या को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत रोहिडा ने इस मार्ग पर एक पुलिया कुछ दिनों पूर्व निर्माण का निर्माण करवाया है।

इसी मार्ग पर हाथी धरा नाले पर पुलिया निर्माण का कार्य शुरू करवाया है। जिससे बारिश के मौसम में हीरावालाए, जगतरा वाला व वासा गांव के ग्रामीणों को आवागमन करने में सुविधा होगी। रोहिड़ा सरपंच पवन राठौड़ ने बताया कि बारिश के मौसम में ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानी को ध्यान मे रखते हुए जगातरा वाला मार्ग पर 8 लाख व हीरावाला मार्ग पर 10 लाख की स्वीकृत राशि से पुलिए का निर्माण करवाया गया है, जिससे बारिश के मौसम में ग्रामीणों को आवागम मे सुविधा होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ