उदयपुर | स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक दीपक नंदी ने मंगलवार काे आदेश जारी कर यूआईटी सचिव अरूण हसीजा काे नगर निगम आयुक्त और सीईओ स्मार्ट सिटी का अतिरिक्त चार्ज दिया है। हसीजा अग्रिम आदेश तक अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। गाैरतलब है कि कार्मिक विभाग ने निगम आयुक्त और सीईओ स्मार्ट सिटी कमर चाैधरी का रविवार काे अायुक्त, जाेधपुर विकास प्राधिकरण के पद पर तबादला कर दिया था। चाैधरी साेमवार काे रिलीव हुए लेकिन उन्हाेंने दाेनाें पद का चार्ज किसी काे नहीं साैंपा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ