असत्य पर सत्य की जीत के लिए हो रावण दह , भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएसम को सौंपा ज्ञापन

शहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर विजय दशमी के दिन रावण का पुतला दहन करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि नगरपालिका द्वारा प्रतिवर्ष दशहरा पर्व मनाया जाता है। इस दिन दशहरा मैदान पर रावण के पुतलों का दहन किया जाता है। रावण दहन का कार्यक्रम सम्पूर्ण देश में बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।

वर्तमान में कोविड-19 की महामारी के कारण सामूहिक सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से विजय दशमी पर नगरपालिका की ओर से रावण दहन का कार्यक्रम कोरोना एडवाइजरी की पालना करवाते हुए सूक्ष्म रूप में करवाने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP activists submitted memorandum to SDSM to win truth over untruth


टिप्पणियाँ