कबूतरों को दाना डालने आए वृद्ध ने रविवार सुबह कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले के अनुसार सरकारी अस्पताल के पास रहने वाले 60 वर्षीय फूलचंद खटीक घर के नजदीक ही स्थित सोढ़ानियों के कुएं पर रोज सुबह कबूतरों को दाना डालने आते थे। रविवार को सुबह साढ़े छह बजे रोज की तरह दाना डालने आए फूलचंद ने अचानक कुएं में छलांग लगा दी। लोगों ने पुलिस को सूचित करने के साथ ही अपने स्तर पर उन्हें कुएं से निकालने की तैयारी शुरू कर दी।
मौके पर पहुंची ने पुलिस ने लॉरिंग मशीन मंगवाई, लेकिन वह कुएं की मुंडेर तक नहीं पहुंच पाई। जेसीबी मंगवाकर एक तरफ दीवार तोड़कर लॉरिंग मशीन के लिए रास्ता बनाकर कुएं की मुंडेर तक पहुंचने के बाद करीब 11 बजे शव बाहर निकाला गया। मृतक के भाई बाबूलाल द्वारा पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार उसका भाई फूलचंद मानसिक रूप से परेशान था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ