फलोदी विधायक पब्बाराम ढाका और डॉक्टर यूनियन एसएमएस जयपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ढाका का ढाका परिवार द्वारा स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान में स्वागत किया गया।
अखिल भारतीय ढाका परिवार के संस्थापक संरक्षक रामनिवास ढाका और राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट बाबूलाल ढाका द्वारा साफा व शॉल ओढ़ाकर संस्था का मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया। समर्पण कोचिंग के चेयरमैन श्रीचंद ढाका ने लोहावट ढाकाओं की सती दादी के मंदिर के लिए 27000 रुपए विधायक पब्बाराम ढाका को भेंट किए। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जयपुर रोशन ढाका, हरदयाल ढाका, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सांवरमल ढाका, सरपंच बनवारी ढाका, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलवे सीकर सुरेश ढाका, सहायक डाक अधीक्षक सीकर धर्मपाल ढाका, जाट विकास समिति लक्ष्मणगढ़ के अध्यक्ष नथमल ढाका मौजूद थे। कार्यक्रम का मैनेजमेंट स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान समूह के चेयरमैन सुरेंद्र ढाका और सह निदेशक गोपाल ढाका ने किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ