कस्बे में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर मंजू देवी ने अपने सुसराल में फांसी लगा ली। परिजनों ने शव नीचे उतरा व निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। निजी अस्पताल से सरकारी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। अस्पताल में जांच की तो महिला की मौत हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने महिला के पीहर चूरू के बुटिया गांव में सूचना दी। परिजन पहुंचे व आत्महत्या पर संदेह जाहिर किया। गुरुवार को मृतका के भाई रोहिताश ने कोतवाली में पति, सास, ननद, ननदोई व देवरानी के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने व आत्म हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया।
रोहिताश ने बताया कि उसकी बहन मंजू की शादी 2005 में कस्बे के रामप्रसाद के साथ हुई थी। इसके बाद से ही वह दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। रामप्रसाद को विदेश जाने से पहले एक लाख रुपये हमने दिए थे। पुलिस ने पति रामप्रसाद, सास मोहिनी देवी, देवरानी पलक, ननद मनोज व ननदोई संपत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पीहर पक्ष ने मेडिकल बोर्ड से फतेहपुर के बजाय दूसरी जगह पोस्टमार्टम करवाने की बात रखी। पुलिस ने लक्ष्मणगढ़ सीएचसी पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ