दो गांवों में पत्नियों के साथ मारपीट करने पर दो लोग गिरफ्तार

ग्राम संतोषपुरा व दादियारामपुरा में पत्नियों के साथ शराब पीकर मारपीट करने पर दो जनों को शांतिभंग के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि संतोषपुरा ग्राम से सूचना आई कि महावीर प्रसाद जाट पुत्र मुरलीधर जाट निवासी संतोषपुरा शराब पीकर पत्नी से मारपीट कर रहा है। पुलिस ने महावीर से समझाइश की। समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर महावीर को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह दादियारामपुरा निवासी दशरथ सिंह पुत्र बाबूसिंह राजपूत अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। इस पर दशरथ सिंह को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि महावीर व दशरथ अपनी पत्नियों के साथ मारपीट कर रहे थे। इस पर दोनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। साथ ही दोनों को पाबंद करवाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ