हाथरस की दलित बालिका से गैंगरेप व हत्या के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी (एससी विभाग) कोटा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका और बाद में राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष दिनेश खटीक, बाबूलाल नरवाला,डॉ. सियाराम वर्मा, मोहन मेघवाल चौमा, नरेंद्र खेतोलिया, बाबूलाल चौमा, माया राम मेघवाल, जितेंद्र मौजूद रहे। इधर , देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सरोज मीणा ने निंदा की।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महामंत्री ध्रुव वशिष्ठ, नरेश, दीपक भूमलिया, भरत राज मालवीय, भंवर रावल, मनीष स्वामी, राजेश, कौशल छंदक, भूपेंद्र मौजूद रहे। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित कर दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष पुष्पा खींची, कमलेश गौड़, संजू मीना, लाडबाई, रजनी सोनी, रविंद्र सिंह, पुष्पा, नरेंद्र सिंह शामिल रहे।
युवा शिवसेना ने अध्यक्ष लोकेश गौतम के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इस दौरान जिला प्रमुख आरके प्रजापति, उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति, महासचिव राज कुमार योगी, विक्रम दीपक धूलिया, हरलाल सुमन मौजूद रहे। राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन के राष्ट्रीय सचिव विजय पंडित एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी आर्य के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने मुल्जिमों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश संगठन महासचिव राजेंद्र पवार, महासचिव पवन नरानियां, प्रदेश सचिव अजय शर्मा, जगन्नाथ मीणा, नाथू लाल मेघवाल माैजूद रहे।
महर्षि वाल्मीकि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष चैतन्य पचेरवाल ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर आरोपियों को फांसी की सजा देने की। इस दौरान कुणाल तंबोली ,सोनू मालिया एवं संजय तेजी वाल्मीकि भाई मौजूद रहे।
राष्ट्र वंचित लोकमंच सफाई प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय तमोली के नेतृत्व स्टेशन हरिजन बस्ती में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। एनएसयूआई ने कैंडल मार्च निकाला और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हर्ष मेहरा, अंकित पांडेय, लक्षित जैन, कुशाल सेन, अजयगुप्ता, प्रकाश गुप्ता, अस्मित नकवाल, अंकित धाकड़ मौजूद रहे।
आज प्रदर्शन करेगी कांग्रेस : शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने बताया कि राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 2 अक्टूबर काे महात्मा गांधी जयंती कार्यक्रम के बाद रामपुरा स्थित गाॅधी चाैक पर गांधीजी की प्रतिमा के सामने केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना देकर विरोध दर्ज करवाया जाएगा। वहीं, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रवि प्रताप सिंह चंदा एवं जिला उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह राजावत ने बताया कांग्रेस कार्यालय से मशाल रैली निकाली जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ