नलकूप खराब होने से पानी की समस्या बढ़ी, ग्रामीण परेशान

कस्बे के जलदाय विभाग कार्यालय के आगे स्थित नलकूप संख्या 4 पिछले 3 माह से खराब होने के कारण लाठी सहित खेतोलाई गांव के ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा अवगत कराने के बावजूद भी जलदाय विभाग नलकूप की मरम्मत नहीं करवा रहे हैं।


ग्रामीण दोस्त मोहम्मद, फारूक खां, अदरमोहन ने बताया जलदाय विभाग कार्यालय के आगे स्थित खेतोलाई गांव में पानी की सप्लाई करने व लाठी कस्बे में पानी के टैंकरों को भरने के नलकूप संख्या 4 पिछले 3 माह से खराब होने के कारण लाठी सहित खेतोलाई गांव के ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

इस नलकूप से कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण टेंकरों से पानी की सिंचाई करते हैं तथा खेतोलाई गांव की पानी की सप्लाई इसी नलकूप से होती है। ऐसे में नलकूप खराब होने से तालाबों व आसपास की नाडी से गंदा व दूषित पानी लाना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीण को गंदा व दूषित पानी पीना पड़ रहा है।

वहीं गांव में किसी भी श्मशान घाट में पानी की सुविधा नहीं होने से ग्रामीण इसी नलकूप पर स्नान करने के लिए आते हैं। ऐसे में नलकूप खराब होने से उन्हें भारी परेशानियों से सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के उच्चाधिकारियों से नलकूप को जल्द से जल्द सही करवाकर आमजन को हो रही समस्याओं से निजात दिलाने कि मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ