गोवर्धन विलास थानाधिकारी चैनाराम और कांस्टेबल करण लाइन हाजिर, खेर तस्करी मामले में गिरफ्तारी से बचाने के लिए कांस्टेबल से मांगी थी घूस

एमबीसी कांस्टेबल से 2.50 लाख रुपए रिश्वत मांगने के मामले में एसएसपी कैलाश चन्द्र बिश्नाेई ने गोवर्धन विलास थानाधिकारी इंस्पेक्टर चैनाराम और कांस्टेबल करण कुमार मेघवाल काे लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी बिश्नाेई ने बताया कि दोनों के खिलाफ एसीबी की बांसवाड़ा यूनिट में केस दर्ज होने पर यह कार्रवाई की है। बता दें, एसीबी ने गत 17 अक्टूबर काे चैनाराम और कांस्टेबल करण के खिलाफ केस दर्ज किया था। केस के अनुसार खेराेदा पुलिस ने खेर की लकड़ी बरामद की थी। गिरफ्तार ड्राइवर ने बताया था कि गाेवर्धन विलास सर्कल में दाे युवकाें ने नकली पुलिस बनकर एक लाख रुपए ले लिए थे।

खेराेदा पुलिस की रिपोर्ट पर गाेवर्धन विलास पुलिस ने नकली पुलिस बने युवकाें पर केस दर्ज कर एक काे गिरफ्तार किया। जांच में एमबीसी कांस्टेबल विनाेद मेघवाल का नाम सामने अाया था। विनाेद काे गिरफ्तार नहीं करने के लिए चैनाराम ने उसके पिता बंशीलाल से करण के जरिए 2.50 रुपए मांगे। बंशीलाल ने एसीबी में शिकायत कर दी। एसीबी ने सत्यापन किया, लेकिन भनक लग जाने से ट्रैप नहीं हो सका। एसीबी ने जांच कर एफआईआर दर्ज की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंस्पेक्टर चैनाराम


टिप्पणियाँ