डूडी को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

राजकीय विधि महाविद्यालय सीकर के छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश गढ़वाल के नेतृत्व में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर लाल डूडी को जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर सीकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। अध्यक्ष ने बताया कि किसान नेता रामेश्वर लाल डूडी पर पूर्व में भी कई बार हमले हो चुके हैं। जिनकी जांच एसओजी के पास चल रही है। बार-बार हो रहे हमलों को देखते हुए उन्हें कड़ी सुरक्षा की आवश्यकता है।

इसलिए उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई जाए। अगर जल्द से जल्द सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई एवं आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अंकित वर्मा, अंकित खीचड़, अशोक भढाढर, अभिषेक डोरवाल, मोहित शर्मा, विमल शर्मा, प्रदीप मील ,शुभनील भामू ,जयपाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ