अपराध रोकने के लिए शहर की सभी कॉलोनियों में लगाएंगे कैमरे : प्रताप

परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने शनिवार को विभिन्न वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं की। इस दौरान खाचरियावास ने कहा कि जयपुर में अपराधों पर नियंत्रण करने के लिये और अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के लिए प्रत्येक काॅलोनी में कैमरे लगाए जाएंगे। खाचरियावास ने कहा कि जयपुर को अपराध मुक्त करना और अपराधियों में भय व्याप्त करना, हमारी सबकी जिम्मेदारी है।

इसी कड़ी में राज्य सरकार जयपुर की सभी सड़कों पर और सभी काॅलोनियों में कैमरे लगाएगी, जिससे अपराधी अपराध करने से डरें और अपराधी को पकड़ने में आसानी रहे। खाचरियावास ने कहा कि कैमरों का नियंत्रण पुलिस थानों और कन्ट्रोल रूम में किया जाएगा, जिससे अपराधों को रोका जा सके। खाचरियावास ने कहा कि अभी हाल ही में जयपुर में कुछ गंभीर घटनाएं हुई है, जिसमें एक गार्ड की मौत भी हो गई। राजधानी जयपुर की आबादी बढ़ रही है, आबादी बढ़ने के साथ अपराधों को रोकना भी हमारी जिम्मेदारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cameras will be installed in all colonies of the city to stop crime: Pratap


टिप्पणियाँ