कलेक्ट्रेट सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पीएनबी का काउंटर बंद हाेने से लाेगों काे ई-ग्रास में परेशानी

कलेक्ट्रेट स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पीएनबी का काउंटर बंद हाेने से लाेगाें काे रजिस्ट्री की राशि जमा करवाने के लिए ई-ग्रास में परेशानी हाे रही है। पंजाब नेशनल बैंक का काउंटर हाेने से रजिस्ट्री के लिए अाने वाले लाेगाें काे बैंक और स्टांप विक्रेताओं के चक्कर नहीं लगाने पड़ते थे। कलेक्ट्रेट में एक ही परिसर में एडवाेकेट, नीति पत्र लेखक, स्टांप विक्रेता, फाेटाे स्टेट और राशि जमा करवाने के लिए ई-ग्रास काउंटर की उपलब्धता के चलते सबसे अधिक लाेग रजिस्ट्री करवाने पहुंचते हैं।

पीएनबी का काउंटर बंद हाेने से लाेगाें काे स्टांप विक्रेताओं के माध्यम से ई-ग्रास का चालान कटवाना पड़ता है। जिससे लाेगाें काे कमिशन के रूप में अतिरिक्त राशि देनी पड़ती है। एक तरफ जहां पीएनबी में ई-ग्रास की राशि जमा करवाने पर से सीधी सरकार के खाते में राशि जमा हाेती है।

वहीं, प्राइवेट कंपनी के माध्यम से ई-ग्रास करवाने में सरकार के खाते में दाे दिन बाद राशि जमा हाेती है। मामले काे लेकर डीआईजी स्टांप प्रथम प्रतिभा पारीक का कहना है कि काउंटर काे फिर से शुरू करवाने के लिए पीएनबी के अधिकारियों से बात की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ