तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को टक्कर मारी, दबने से युवक की मौत

चौहटन से धनाऊ जाने वाले सड़क मार्ग पर बस की टक्कर से हुए भीषण हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर की है, जब धनाऊ से भीनमाल जाने वाले बस के चालक ने तेज व लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर के पास खड़े युवक की नीचे दबने से मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में आक्रोश फूट गया। मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया।


ओमप्रकाश पुत्र खंगाराराम विश्नोई निवासी लसिया का तला ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह और उसका भाई प्रकाश दोनों धनाऊ से चौहटन जाने वाले डामर सड़क पर सरहद धनाऊ में ट्रैक्टर के पास खड़े थे। इसी दौरान चौहटन से धनाऊ-भीनमाल जाने वाली बस ने तेज व लापरवाही चलाते हुए ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। बस की रफ्तार तेज होने से ट्रैक्टर पलटी खा गया। इससे प्रकाश ट्रैक्टर के नीचे दब गया।

मौके पर हाहाकार मच गया, लेकिन ट्रैक्टर के नीचे दबे प्रकाश ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद बस चालक के खिलाफ लोगों में गुस्सा फूट गया। सूचना पर चौहटन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच यातायात को सुचारू करवाया। बस चालक और उसके मालिक के खिलाफ लापरवाही से हादसा कारित करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बस और ट्रैक्टर दोनों को जब्त किया और थाने लेकर आए। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलटा, दबने से चालक की मौत

क्षेत्र के मेगा हाईवे पर थोब से 4 किलोमीटर दूर मामाजी के स्थान के समीप मंगलवार सुबह करीब 9.45 बजे अनियंत्रित होकर पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। टोल प्लाजा केलन कोट के सुपरवाइजर श्रवणसिंह जोधा ने बताया कि गिरधारीराम पुत्र पप्पूराम निवासी अनूपगढ़ गंगानगर जो गुड़ामालानी से एक ट्रैक्टर खरीद कर टॉचिंग कर अपने गांव जा रहा था।

इस दरम्यान मामाजी मंदिर के समीप ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबने से गिरधारीराम की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पचपदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।पोस्टमार्टम करवाकर शव सुपुर्द किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बस की टक्कर से पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की माैत।


टिप्पणियाँ