विधानसभा क्षेत्र में एसडीएम संजय गाैरा ने पंचायतों, सामाजिक संगठनों और युवाओं ने युवा वर्ग के लिए मैराथन दौड़ करने पर कोविड-19 गाइड लाइन की पालना में पूर्णतया रोक लगाने पर रविवार काे विधायक सुदर्शनसिंह रावत ने एसडीएम के आदेश काे अव्यवहारिक एवं युवाओं को हतोउत्साहित करने वाला बताकर कलेक्टर अरविंद पाेसवाल काे पत्र लिखकर एसडीएम के आदेश काे निरस्त करने की मांग की।
पत्र में बताया कि इस तरह की मैराथन दौड़ का आयोजन करना सीधे तौर से युवा वर्ग के भविष्य को बनाने का नाता जुड़ा हुआ हैं। मैराथन इत्यादि खेल आयोजनों से युवा वर्ग को सेना भर्ती इत्यादि में शारीरिक दक्षता प्राप्त करने का अवसर मिलता है और खेलकूद अभियान से युवावर्ग आपस में सामाजिक तौर से सीधा संपर्क तथा जुड़ाव कायम होता है और युवा वर्ग बुराइयों से दूर रहते हैं।
इस तरह की रोक के आदेशों को जनहित में निरस्त करने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा हैं। हर पंचायत मुख्यालय पर रनिंग ट्रेक मय खेल स्टेडियम बनाने की मांग को देखते हुए 18 स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति भी दी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ