सभी राजकीय विद्यालयों के संस्थाप्रधानों की बैठक

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शहरी नोडल के अधीन सभी राजकीय विद्यालयों के संस्थाप्रधानों की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में करीब 12 विद्यालयों के संस्थाप्रधानों ने भाग लिया। अध्यक्षता कर रहे अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी संतोष सोनी ने सभी संस्थाप्रधानों को नवप्रवेशित छात्रों की प्रविष्टि, शाला दर्पण पोर्टल पर करने के लिए कहा। उन्होंने राउमावि के संस्थाप्रधान को प्रवेशोत्सव के तहत लक्ष्य से अधिक छात्रों को प्रवेश दिलाने पर खुशी जाहिर की।

संस्थाप्रधान देवीलाल मीणा ने सभी संस्थाप्रधानों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण का इंद्राज शाला दर्पण पोर्टल पर करने, पूर्व मैट्रिक का आवेदन करने व वर्क बुक वितरण आदि के बारे में जानकारी दी। सत्र 2020-21 के लिए शहरी नोडल क्षेत्र के सभी संस्थाप्रधानों ने नामांकन लक्ष्य प्राप्त करने पर खुशी जताई। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी संतोष सोनी व प्रधानाचार्य ने भी खुशी जाहिर की। प्रधानाचार्य ने पिछले सालों से नामांकन में आ रही गिरावट को रोक कर नामांकन वृद्धि पर स्टाफ को इसके लिए बधाई दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ