काेतवाली में महिला सुरक्षा पर किया मंथन

महिलाओं की सुरक्षा करने और अपराधाें में कमी लाने की मंशा से पुलिस विभाग की ओर से चलाए जा रहे आवाज अभियान के तहत साेमवार काे काेतवाली में बैठक हुई। विभिन्न संगठनों और स्वयंसेवी संस्थानों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कोतवाल मोतीराम सारण ने महिला अपराधों में कमी लाने और सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श किया।

साथ ही प्रतिनिधियाें से इस संबंध में सुझाव भी प्राप्त हुए। इसके अलावा काेराेना की राेकथाम और बचाव काे लेकर आमजन काे जागरूक करने पर चर्चा हुई। बैठक में नरोत्तम पंड्या, छाया जोशी, चंदा सीता डामोर, मुकेश पाठक, राहुल सर्राफ, अंजली खरबंदा, हरीश पंवार, मुस्कान छाबड़ा, खुशलता भट्ट, उत्तम रावल, पूनम, कल्पना मेहता, लक्ष्मी पटेल, स्वर्णलता दास समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे। सहित अन्य मौजूद रहे।

कॉप्स ने सीआई को महिला हेल्पलाइन की दी जानकारी

कॉप्स की टीम ने सोमवार को कोतवाली के नए सीआई मोतीलाल सारण से मुलाकात कर संगठन की ओर से संचालित महिला हेल्पलाइन और संगठन के उद्देश्यों की जानकारी दी। महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस विभाग की ओर से शुरू किए कार्यक्रम ऑपरेशन आवाज में पूरा सहयोग करने का भराेसा दिया। कॉप्स ने नए सीआई सारण और ट्रैफिक पुलिस के सीआई भरतसिंह राजपुरोहित का पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कॉप्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश पाठक समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Discussion on women safety in Ketwali


टिप्पणियाँ