बालोतरा रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान के अध्यक्ष दिनेश प्रजापत ने प्लाज्मा के जरूरतमंद के मरीज को जोधपुर पहुंचकर प्लाजमा डोनेट किया। मरीज का कोरोना के चलते जोधपुर मथुरादास माथुर ब्लड बैंक में उपचार चल रहा है। दरअसल टीम अध्यक्ष दिनेश प्रजापत 1 माह पहले कोरोना पॉजिटिव आकर 15 दिन कोरोना से जंग जीतकर घर आया था उनके बाद लगातार मानव सेवा के लिए सक्रिय है और रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान द्वारा मानवीय सेवाओं में अपनी भागीदारी हर समय अदा करता है।
गुरुवार को सूर्यकांत जैन जैसलमेर को कोरोना होने पर डॉ. ने ए-बी पॉजिटिव प्लाज्मा के लिए परिजन को बोला तब परिजन ने बहुत सी रक्तवीर टीमों से सम्पर्क कर प्लाज्मा के लिए बात की तो रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान बालोतरा ने तुरंत प्रभाव से अध्यक्ष दिनेश प्रजापत व टीम साथी मोहम्मद रमजान व राजूराम गोल के साथ रात 2 बजे जोधपुर पहुंच प्लाज्मा डोनेट कर मानवता का परिचय दिया। टीम सदस्य मोहम्मद रमजान ने बताया कि रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान बालोतरा 24 घंटे मानव सेवा में तत्पर है और प्लाज्मा के लिए नियमित डोनर से बात कर जरूरतमंद के लिए तैयार है।
अध्यक्ष दिनेश प्रजापत ने बताया कि किसी भी मरीज को जहां पर भी जरूरत हो केवल सूचना मिलते ही टीम हर समय तैयार है। मथुरादास माथुर रक्तकोष के लैब टेक्नीशियन ललित सोलंकी ने रक्तदाता दिनेश प्रजापत का प्रशस्ति पत्र देकर एवं रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान का आभार व्यक्त किया और परिवार सदस्यों ने भी टीम का आभार व्यक्त किया। पॉजिटिव मरीज को वही प्लाजमा दे सकता है जो पहले कोरोना ग्रस्त हो चुका है और 28 दिन पहले ठीक हो चुका हो ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ