बिन्नायगा में गुरुवार देररात एक युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फंदे से उतार कर आवर पीएचसी ले गई। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
थानाधिकारी रामप्रसाद सहरिया ने बताया कि बालूसिंह गुरुवार को काका भगवानसिंह के साथ पगारिया से खाद बीज लेकर आया और मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर बहन से मिलने की कहकर निकल गया। सुबह जब परिजनों ने उसे घर में नहीं देखा तो उसका भाई और भाभी बालूसिंह को ढूंढ़ते हुए गांव के पास ही उनके निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे, जहां बालूसिंह बबूल के पेड़ पर फंदे में लटका हुआ दिखाई दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ