आवाज प्रोग्राम को शुक्रवार काे पुलिस मुख्यालय में ऑनलाइन शुरू किया गया। इसके माध्यम से युवाओं को उनसे संबंधित सभी प्रकार के कानूनों एवं अपराध और अपराधियों से कैसे बचा जाए की संपूर्ण जानकारी दी गई । साथ ही युवाओं में युवतियों एवं महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया, ताकि महिलाओं के साथ होने वाले यौन अपराधों को कम किया जा सके और अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगे। इसके लिए अब सभी स्कूलों, विभिन्न संस्थाओं में आवाज प्रोग्राम को ऑनलाइन किया जाएगा।
पुलिस मुख्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत एडीजी सिविल राइट्स रवि प्रकाश मेहरड़ा ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में एडिशनल एसपी सीमा हिंगोनिया द्वारा युवाओं को समस्त कानूनी जानकारियां उपलब्ध कराई गई। साथ में युवाओं को अपराध व अपराधियों से बचने व अपराध के परिणामों से अवगत कराया गया।
विभिन्न कानून पोक्सो एक्ट, साइबर एक्ट, रैगिंग एक्ट ,जे जे एक्ट की जानकारी दी गई। एएसपी सीमा हिंगाेनिया ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जहां महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा देना है साथ ही लडको को अपराध व अपराधियों से दूर कर महिलाओं के प्रति उनमें सम्मान व सुरक्षा की भावना पैदा करना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ