सीबीएसई ने मांगे काेराेना दाैर में सुझाव, विशेषज्ञ बाेले-अप्रैल के बाद कराई जाएं परीक्षाएं, अभी और घटाना चाहिए काेर्स

काेराेना काे देखते हुए इस बार बाेर्ड परीक्षाओं काे लेकर सीबीएसई की ओर बुधवार काे देशभर के विशेषज्ञाें के साथ वेबिनार के जरिए सुझाव लिए गए। शेखावाटी से जिला काेर्डिनेटर डॉ. रविशंकर शर्मा ने बाेर्ड परीक्षाओं काे लेकर विचार रखें। सत्र 2020-21 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन से संबन्धित महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा जिला कॉर्डिनेटर से राय मांगी गई।

विशेषज्ञाें ने वेबिनार में बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से नियमित विद्यालय नहीं लग पा रहे हैं और विद्यालय कब तक खुलेंगे, यह भी तय नहीं है, ऐसी स्थिति में बोर्ड परीक्षाओं का आयाेजन एक या दाे महीने देर से हाेना चाहिए। जिससे बच्चाें काे परीक्षा के तनाव से बचाया जा सके। काेर्डिनेटर डाॅ. रविशंकर शर्मा ने बताया कि सीबीएसई ने पहले सर्कुलर भेजकर सभी संस्था प्रधानों के सुझाव लेने के लिए जिलावार सिटी कॉर्डिनेटर्स को जिम्मेदारी दी थी।

जिसके बाद उन्हाेने जिले के सभी सीबीएसई स्कूलों के प्रधानों से विचार विमर्श कर उनके सुझावों के आधार पर वेबिनार में बात रखी। उन्होंने बताया कि अजमेर रीजन से चार सिटी कॉर्डिनेटर इसमें शामिल हुए। डाॅ. शर्मा ने बताया कि वेबिनार की अध्यक्षता सीबीएसई चेयरमैन मनोज आहुजा ने की। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज, अजमेर से पूनम रानी, भाेपाल से मीनू जोशी, प्रयागराज से श्वेता अरोड़ा, जयपुर से डॉ अशोक वैद्य, व काेटा से प्रमोद कुमार वेबिनार में विचार रखे।
सभी ने प्रायोगिक परीक्षाओं के पाठ्यक्रम में भी कटौती की बात कही

वेबिनार में ऑनलाइन क्लासेज की गुणवत्ता एवं नियमितताओं, पाठ्यक्रम को कम करने से सम्बन्धित, प्रायोगिक परीक्षाओं के आयोजन तथा बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन की तिथियों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण विचार विमर्श किए गए। डॉ शर्मा ने बताया कि वेबिनार में अधिकांश अधिकारियों ने माना कि नए सत्र का अधिकांश समय निकल चुका है ऐसे में पाठ्यक्रम में और कटौती की जानी चाहिए तथा प्रायोगिक परीक्षाओं के पाठ्यक्रम में भी कटौती की जानी चाहिए।

परीक्षा की तिथियों से संबन्धित विचार विमर्श में सामने आया कि मार्च अन्त तक या अप्रैल माह में ही परीक्षाओं का आयोजन करवाना विद्यार्थियों के लिए हितकर होगा। वेबिनार में डॉरविशंकर शर्मा द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत किया गया। इस वेबिनार के आधार पर शीघ्र ही समस्त जानकारियां एवं नोटिफिकेशन जारी कर दिए जाएंगें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CBSE asks for suggestions in Karena Daar, examinations conducted after expert Bale-April, Cares should be reduced now


टिप्पणियाँ