स्मैक के इंजेक्शन से युवक की मौत, शव सुनसान जगह पर फेंका, डेढ़ माह बाद लगा पुलिस को पता

मुहाना थाना इलाके के सुमेर नगर में 16 अगस्त को मिली डेड बॉडी के मामले में नया खुलासा हुआ है। युवक की मौत इंजेक्शन से स्मैक का ओवर डोज दिए जाने से हुई थी। डेढ़ महीने बाद मुहाना पुलिस को इस केस में लीड मिलने पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

राजकुमार सुमेर नगर स्थित अपनी बुआ के मकान में रहता था और जयपुर में मजदूरी करता था। मुहाना थानाधिकारी हीरालाल सैनी ने बताया कि सुमेर नगर में 16 अगस्त को सोडा, टोंक निवासी राजकुमार (22) का शव मिला था। शव के पास इंजेक्शन पड़ा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ