उपखंड मुख्यालय पर स्थित मारवाड़ के लोक देवता सिद्ध श्री खेमा बाबा के मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। मंदिर कमेटी अध्यक्ष चैनाराम कड़वासरा, उपाध्यक्ष कल्लाराम जाणी, सचिव डूंगराराम काकड़ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 3.09 करोड़ रुपयों की लागत से खेमा बाबा का भव्य मंदिर बनेगा।
मकराना के पत्थर से खेमा बाबा के मंदिर निर्माण मे करीबन 3 वर्ष का समय लगेगा। खेमा बाबा के समाधि स्थल मुख्य मंदिर की प्रतिष्ठा सन् 1968 में हुई थी। अब राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत राशि से मंदिर का निर्माण किया जाएगा। मंदिर निर्माण को लेकर शनिवार रात्रि को स्थानीय कलाकारों द्वारा जागरण का आयोजन किया गया था।
रविवार सुबह पंडित मदन महाराज द्वारा मंदिर परिसर मे यज्ञ और हवन करवाया गया। इसके बाद शुभ मुहूर्त मे खेमा बाबा और वीरो मां की मूर्तियों की प्रतिस्थापना की गई। पंडित किशनाराम महाराज और मंदिर पुजारी श्रवण गौड़ द्वारा पूजा अर्चना कर बाबा की मूर्तियां प्रतिस्थापित की गई।
खेमा बाबा भक्त खंगाराराम मेघवाल, मंगलाराम जाणीं और डूडी खेमाराम डूडियों की ढाणी की मौजूदगी में मूर्तियां प्रतिस्थापित की गई। इस अवसर पर महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ बायतु सचिव जेहाराम चौधरी के निर्देशन और उल्लास ओपन स्काउट ट्रुप बायतु यूनिट लीडर गणपत चौधरी और शहीद प्रेमसिंह राउमावि शहर यूनिट लीडर नरपतराम जांगिड़ के नेतृत्व मे स्काउट बालचरों ने व्यवस्थाओं मे विशेष सहयोग दिया।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूढ़, पूर्व सरपंच बायतु भोपजी आसूराम बैरड़, कुंभाराम धतरवाल, सताराम धतरवाल, पूर्व सैनिक चोलाराम धतरवाल, रणछोड़दास काकड़, कुंभाराम बैरड़, चैनाराम गोदारा बोड़वा, हिमथाराम खोथ, भंवरलाल गोदारा, धन्नाराम बेनीवाल माधासर, हुकमाराम हुड्डा, देेराजराम धतरवाल, खेेेताराम बैैरड़, प्रकाश गौड़, रेखाराम काकड़, पूनमाराम जाखड़, सोनाराम गोदारा सहित भक्त मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ