महिला थाना कोटा में पुलिस मुख्यालय में राज्य स्तर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान आवाज (महिला बालिका सुरक्षा को समर्पित) को लेकर जिले के महिला थाना में महिला पुरुष के साथ विचारात्मक व खुली चर्चा को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिला थाना अधिकारी चंद्रज्योति शर्मा ने कहा कि आवाज अभियान का मकसद उसके नाम से ही स्पष्ट होता है।
आवाज मतलत कि हमें महिलाओं, बालिकाओं की आवाज काे बुलंद बनाना है। उनकी आवाज भी बनना है। कोई भी व्यक्ति सबसे पहले स्वयं से शुरुआत करें। उसका व्यवहार किस कदर होना चाहिए और वह क्या बदलाव ला सकता है। याद रखिए एक सकारात्मक सोच की प्रत्येक महिला की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। आवश्यक है। लायंस क्लब होटल नॉर्थ के प्रोजेक्ट चेयरमैन वरुण रस्सेवट ने बताया कि महिला शिक्षा बालिका शिक्षा हम सबके एक नैतिक जिम्मेदारी है। हमें चाहिए कि जब भी कोई शोषण से जुड़ा मामला हम देखें या पाए तो उसके विरुद्ध अपनी आवाज और बात को रखें।
हमें उसकी आवाज मिलना है और साथ खड़े रहना है। महिला व बालिका रक्षा के लिए एक सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है। अपने आत्मसम्मान के लिए हमेशा आवाज उठाएं। दूसरों की आवाज बने। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी मन की बात का साझा की। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और थाना स्टाफ में महिला सुरक्षा की शपथ ली। कार्यक्रम में महिला पुलिस थानाधिकारी चंद्रज्योति शर्मा, नितिन भंडारी, विष्णु मोदी, विवेक शर्मा व समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ