जहां एकता होती है, जीत भी वहीं : गहलोत, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में नगरपालिका चुनाव को लेकर हुई चर्चा

भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल की साधारण सभा की बैठक रविवार को स्थानीय गांधी चौक स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। शहर मंडल अध्यक्ष नीतेश माथुर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रतिनिधि एवं लाडनूं विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रामगोपाल गहलोत थे। बैठक में आने वाले नगरपालिका चुनाव के बारे में चर्चा की गई, जिसमें विभिन्न कार्यकर्ताओं ने अपने विचार भी व्यक्त किये।

प्रदेश प्रतिनिधि गहलोत ने कहा कि नगरपालिका चुनाव सम्मुख है, तैयारी के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए। यह आवश्यक है कि अगर किसी के बीच कोई मनमुटाव या मतभेद हो तो उसका निस्तारण करके एकजुटता दिखाएं। जहां एकता होती है, वहीं जीत भी होती है। यही एकमात्र जीत का मंत्र है। एकता और संगठन से होकर ही चुनावों में जीत प्राप्त की जा सकती है।

बैठक में डीडवाना से समागत विजयकुमार टाक व दिनेश तथा शहर महामंत्री सुरेश कुमार सोनी, नारायणलाल शर्मा, उपाध्यक्ष लूणकरण शर्मा, बनवारीलाल शर्मा, ताजू खां, याकूब शेख, रमेश सिंह राठौड़, इदरीश खान, प्रवीण जोशी, सुरेंद्र जांगिड़, ललित कुमार सोनी, पूनमचंद मारोठिया, राजेन्द्र माथुर, मोहनसिंह चौहान, नरपतसिंह गौड़, दीपक चोरडिया, चेतन भोजक, राजकुमार चिंडालिया, दीपक सोनी, मोहनसिंह जोधा, भंवरु खान, रामसिंह रेगर, गंगाराम रेगर, नानक आडवाणी, मदनगोपाल नवहाल आदि उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Where unity is there, victory is also there: Gehlot, discussion on municipal elections in BJP officials and workers meeting


टिप्पणियाँ