क्षेत्र के कालवी गांव की सरहद स्थित कपास फैक्ट्री में मंगलवार दिन में आग लग गई। कुचेरा, मूंडवा व डेगाना की दमकलों ने आग पर काबू पाया मगर तब तक आग में जल जाने व आग बुझाने के लिए डाले गए पानी से कपास नष्ट हो गई। मंगलवार दोपहर में कालवी सरहद स्थित गुरू कृपा कपास फैक्ट्री में अचानक आग लग गयी। आग की लपटें व धुआं उठता देख फैक्ट्री कार्मिकों व ग्रामीणों की सूचना पर कुचेरा, मूंडवा व डेगाना से दमकल मौके पर पहुंचे व आग पर काबू पाया।
मगर तब तक फैक्ट्री में स्टॉक की हुई कपास आग की लपटों व उसे बुझाने के लिए डाले गए पानी से खराब होकर नष्ट हो गई। गुरुकृपा जिनिंग इंडस्ट्री कालवी के प्रोपराइटर प्रदीप भाम्भू व समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह भावला ने बताया कि अचानक आग लग जाने से कपास जलकर राख हो गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। कुचेरा, मूंडवा व डेगाना की दमकलों ने आग पर काबू पाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ