श्रम आयुक्त झाझड़िया ने बाल श्रम बाहुल्य क्षेत्रों का दौरा किया

जयपुर को बालश्रम से मुक्त बनाने के लिए श्रम आयुक्त प्रतीक झाझड़िया ने जयपुर के बाल श्रम बाहुल्य क्षेत्र भट्टा बस्ती , शास्त्री नगर आसपास इलाकों का शुक्रवार को दौरा किया। संभागीय श्रम आयुक्त जयपुर धर्मपाल सिंह के साथ थाना अधिकारी ,श्रम निरीक्षक को दल और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं भी शामिल हुई। श्रम आयुक्त झाझड़िया ने बताया कि जयपुर शहर को बाल श्रमिको से मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस व सभी संगठनों को मिलकर संयुक्त प्रयास करने होंगे।


शहर में भट्टा बस्ती व आसपास का इलाका बाल श्रम की समस्या का केंद्र है। यहां छोटे व्यापारी चूड़ी कारखाने, आरी तारी के काम आदि में बाल श्रमिकों को काम में लगाते हैं। आंकड़ों के अनुसार अन्य राज्यों से लाए गए बच्चे अमानवीय परिस्थितियों में कार्य करते हैं । इस सबको देखते हुए श्रम आयुक्त ने क्षेत्र में पहुंचकर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस वर्ष में अब तक 223 बाल श्रमिकों को इन क्षेत्रों से मुक्त करवाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ