बिना रीडिंग लिए डिस्कॉम थमा रहा बिल, उपभोक्ताओं में रोष

डिस्कॉम कार्मिकों की लापरवाही की सजा उपभोक्ताओं को भुगतनी पड़ रही है। डिस्कॉम के कार्मिकों द्वारा उपभोक्ताओं के घरों मे लगे मीटर के बिजली उपभोग की रीडिंग लिए बिना ही विद्युत बिल थमाए जा रहे है। इससे उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। गिड़ा डिस्कॉम के हीरा की ढाणी निवासी मानसिंह पुत्र कंवराजसिंह के 28 हजार रुपए का बिजली बिल जारी किया गया है। उपभोक्ता द्वारा इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को की गई है। इसके बाद कार्मिकों ने बिल मे सुधार कर दुबारा 696 रुपए का बिल जारी किया है। उपभोक्ता मानसिंह ने बताया कि मेरे घरेलू कनेक्शन हुए 17 माह हो चुके है लेकिन विद्युत विभाग के

कार्मिकों ने एक बार भी मीटर की रीडिंग नहीं ली और अपनी मनमर्जी से बिल जारी कर रहे है। भाडखा निवासी चन्द्र प्रकाश कुमावत ने बताया कि उसके भाई नथाराम निवासी प्रागाणियों की ढाणी ने पिछले माह 1676 रुपए का बिजली बिल भर दिया था लेकिन अब डिस्कॉम द्वारा 38 हजार रुपए का बिल जारी किया गया है। डिस्कॉम के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद भी किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं डिस्कॉम के द्वारा प्रागाणियों की ढाणी निवासी ताजाराम पुत्र प्रहलादराम के कृषि कनेक्शन का 1 लाख 23 हजार का बिल जारी किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ