ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

लोहारू मार्ग पर शनिवार की शाम ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई तथा उसका साथी घायल हो गया। मौके पर पहुंचे एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे कासनी-पिलोद के बीच सूरजगढ़ से लोहारू की ओर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उसका चालक झझर जिले के छुछकवास निवासी अजीत (30) पुत्र सुनील बांवरिया ट्रैक्टर के नीचे दब गया तथा उसका साथी यूपी का चूराराम उछल कर दूर जा गिरा। सीएच सी इलाज के दौरान अजीत की मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ