केंद्रीय मंत्री और सांसदों ने व्यक्त की संवेदना, सहकार पुरुष श्रीकृष्ण बिरला के निधन पर शोक जताने आए कई नेता
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री व बिहार से सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि बिहार चुनाव में एनडीए का गठबंधन अटूट रहेगा, इसके लिए समझौते की प्रक्रिया चल रही है। बिहार में एनडीए एक बार फिर बड़े बहुमत से सत्ता में आएगा। हालांकि उन्होंने हाथरस गैंगरेप मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।
रूडी व दिल्ली से सांसद रमेश विधूड़ी शनिवार को चार्टर विमान से कोटा पहुंचे और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के पिता श्रीकृष्ण बिरला के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। एयरपोर्ट पर रूडी ने मीडिया से बात करते हुए एनडीए के घटक दल अकाली दल के कृषि कानूनों पर साथ छोड़ देने पर कहा कि इस पर कोई राजनीतिक टिप्पणी की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद रूडी ने कोटा के प्रस्तावित एयरपोर्ट की जमीन भी देखी। वे यूआईटी अधिकारियों के साथ शंभूपुरा गए।
उधर, दाहोद से सांसद जसवंत सिंह, भरतपुर से सांसद रंजीता कोली, खजुराहो से सांसद व मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा, मध्य प्रदेश के खनन मंत्री बृजेंद्र सिंह, राजापार्क जयपुर से विधायक पूर्व मंत्री काली चरण सराफ, चौमूं विधायक रामलाल शर्मा, बेगूं विधायक चंद्रभान आंक्या, पाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेश धाकड़, बिहार से विधायक शंकर सिंह ने शोक जताया। मंगलेश्वर महादेव व्यायामशाला, छावनी, में सहकार नेता एवं कुश्ती संघ संरक्षक स्व. कृष्ण बिरला की श्रद्धांजलि दी गई।
कुश्ती संघ अध्यक्ष आई के दत्ता, व्यायामशाला अध्यक्ष नरेंद्र मेघवाल, जगदीश सिंह मोहिल, जिला जूड़ो संघ अध्यक्ष सौरभ भारत, सुरेंद्र पाराशर, देव आनंद,भोजराज राठौर, मीना सुमन, विजय वर्मा रायपुरा, परमानंद सुमन, रामप्रताप वर्मा, शोभराज एवं समस्त व्यायामशाला के पहलवानों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की।
आर्य समाज के प्रांतीय प्रचार प्रभारी अर्जुनदेव चड्ढा, ओमप्रकाश तापड़िया, कैलाश बाहेती, पीसी मित्तल, हरिदत्त शर्मा, नरेश विजयवर्गीय, उपप्रधान लालचंद आर्य, महर्षि दयानंद, चंद्रमोहन कुशवाहा, सरितारंजन गौतम, आचार्य अग्निमित्र शास्त्री, जीडी पटेल शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।
हैप्पी बर्थडे क्लब ने दी श्रद्धांजलि : हैप्पी बर्थडे क्लब की ओर से श्रीकृष्ण बिरला को श्रद्धांजलि दी गई। क्लब संयोजक कैलाश गौतम ने बताया इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री जगदीश जिंदल, पूर्व उपमहापौर योगेंद्र खींची, नागरिक सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष हेमराज सिंह हाड़ा, दादाबाड़ी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह हाड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद प्रकाश सैनी ने श्रीकृष्ण बिरला के संस्मरण याद किए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ