खींवसर उपखंड क्षेत्र में पंचायतीराज संस्थाओं के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनाव 2020 को लेकर उपखंड क्षेत्र में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर पूर्णतया रोक लगाते हुए मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। खींवसर उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा ने बताया कि खींवसर में स्थित राजकीय कार्यालयों, स्वायत्तशाषी संस्थाओं, निगमों आदि में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर जाने एवं मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अति आवश्यकता होने पर अधिकारी एवं कर्मचारी संबंधित विधानसभा क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट से पूर्व अनुमति प्राप्त करने के पश्चात ही मुख्यालय छोड़ेंगे। उन्होंने उक्त आदेश की कठोरता से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
उन्होंने बताया कि आदेशों की अवहेलना पर संबंधित कार्मिक के विरूद्ध राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन) अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ