भाजपा नेता बोले-प्रदेश में कहीं भी सुरक्षित नहीं है बहन-बेटियां, सर्किट हाउस से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।

राज्य में महिला व दलित अपराधों को लेकर भाजपा के प्रदेशव्यापी हल्लाबोल कार्यक्रम के तहत कोटा में सोमवार को शहर व देहात भाजपा की ओर से अलग-अलग प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन दिए गए। शहर भाजपा के प्रदर्शन में भाजपा की राष्ट्रीयमंत्री डाॅ. अल्का गुर्जर, जिला प्रभारी प्रो. बीपी सारस्वत, जिलाध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी के नेतृत्व में जिला, मंडल व मोर्चों के पदाधिकारी शामिल रहे।

सर्किट हाउस से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में पूर्व उपमहापौर सुनीता व्यास, जिला महामंत्री जगदीश जिंदल, मुकेश विजय, चंद्रशेखर नरवाल, भाजपा कोटा संभाग के मीडिया प्रभारी अरविंद सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष जटाशंकर शर्मा, नेता खंडेलवाल, लक्ष्मण सिंह खींची, सुरभि झामनानी, देबू राही, संतोष बैरवा, भाजपा एससी मोर्चा महिला विंग की प्रदेश महामंत्री सुमन मेहरा आदि उपस्थित रहे। वहीं कोटा देहात भाजपा जिलाध्यक्ष मुकुट नागर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, एलएन शर्मा, जिला महामंत्री नरेन्द्र राजा, ललित शर्मा, जिला उपाध्याक्ष दिलीप गर्ग आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BJP leader said - Sisters and daughters are not safe anywhere in the state


टिप्पणियाँ