दिव्यांग दंपती का आराेप, घर से बेदखल करने के लिए करंट छाेड़ देते हैं घरवाले

राधाकिशनपुरा में रहने वाले दिव्यांग दंपती ने अपने ही परिवार वालाें पर उनकाे घर से बेदखल करने के लिए प्रताड़ित करने के आराेप लगाए हैं। दंपती का कहना है कि परिजन उनकाे पिछले कई दिनाें से परेशान कर रहे हैं। घर से भगाने के लिए जब वे लाेग नहाने बाथरूम में जाते हैं ताे करंट तक छाेड़ देते हैं। दिव्यांग ओमप्रकाश और उसकी पत्नी मुन्नी देवी का आराेप है कि उनकी शादी के कुछ महीनाें बाद परिजनाें ने उनकाे परेशान करना शुरू कर दिया था।

दाेनाें काे दिव्यांग हाेने का हवाला देकर भला-बुरा कहना और घर से बाहर निकाल देने की धमकी देने लगे। जबकि पीड़ित ओमप्रकाश का कहना है कि वह बिना बैसाखी के चल भी नहीं पाता है और उसके एक इकलाैती बेटी है। ऐसे में वह उसकाे लेकर कहां जाए। लाॅक डाउन में उसका धंधा भी चाैपट हाे गया है। आराेप है कि परिवार के लाेग उसकाे मारने के लिए कई बार बाथरूम में नहाने के दाैरान करंट तक छाेड़ चुके हैं।

पुलिस काे शिकायत देने पर वह इनकाे पाबंद भी करके गई थी। लेकिन, बावजूद इसके घरवाले आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। परेशान हाेकर दाेनाें पति-पत्नी ने अब पारिवारिक न्यायालय की शरण ली है और उनकाे आर्थिक मदद की दरकार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


टिप्पणियाँ