डेह स्कूल में भामाशाह परिवार ने प्याऊ का कराया पुनरूद्धार

राउमावि डेह में भामाशाह ने प्याऊ का पुनः निर्माण करवाया। व्याख्याता पुखराज एवं प्रकाश चंद बैताला डेह सूरत की प्रेरणा से किरण देवी एवं उनकी पुत्रवधु राजेश कुमार- रीतू मोदी एवं पौत्र दर्शन मोदी नागौर हाल निवासी गुवाहाटी द्वारा मोदी शीतल जल गृह का पुनः निर्माण करवाकर विद्यालय को भेंट किया गया। भामाशाह परिवार ने अपने पूर्वजों की स्मृति में जल मंदिर में पुन:निर्माण करवाया।

इसी तरह ग्राम के अन्य भामाशाहों द्वारा भी विद्यालय में बरामदे एवं कमरों का पुनः निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। इस अवसर पर संस्था प्रधान प्रकाश कंवर, अरविंद, रामेश्वरलाल, मोहनराम, मुकेश वर्मा, कोमल, कमलेश सुथार, व.अ. रामकिशोर, राम सिंह, जीतू सिंह, सनवर खां, मदनलाल, रामनिवास, शिवप्रकाश, सत्यनारायण, सुमन, प्रियंका आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ