सांसद, पूर्व मंत्रियों ने जताई शोक संवेदना

समाजसेवी व सहकार नेता श्रीकृष्ण बिरला के निधन पर सोमवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त किया और उनके पुत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त की। मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, गुना सांसद केपी यादव, शोलापुर सांसद डाॅ. जे सिद्धेश्वर शिवाचार्य, पूर्व मंत्री विधायक विश्वेन्द्र सिंह, जयपुर विधायक अशोक लाहोटी, हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं महेंद्रगढ़ विधायक रामविलास शर्मा, खीमच विधायक भीम सिंह परिहार तथा भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर ने सोमवार को कोटा पहुंच कर श्रीकृष्ण बिरला के निधन पर शोक जताया।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर-संतोष गंगवार आज आएंगे
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, श्रममंत्री संतोष गंगवार, सांसद एवं फिल्म अभिनेता रविकिशन व तीन अन्य सांसद मंगलवार को कोटा आएंगे। जानकारी के अनुसार कृषि मंत्री तोमर मंगलवार दोपहर 2 बजे विशेष विमान से कोटा पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे दादाबाड़ी पहुंचकर लोकसभा अध्यक्ष से मिलेंगे। दोपहर 3 बजे हवाई जहाज से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। श्रममंत्री संतोष गंगवार मंगलवार सुबह 4.40 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस से कोटा पहुंचेंगे। वे सुबह 10 बजे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट कर उनके पिता के निधन पर संवदेना व्यक्त करेंगे। इसके तुरंत बाद सुबह 10:55 बजे वे मडगांव राजधानी से नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ