दक्षिण निगम ने रैलियां निकालीं, उत्तर ने मास्क बांटे, बताए कोरोना से बचाव के उपाय

नगर निगम कोटा दक्षिण व उत्तर द्वारा काेराेना राेकने के लिए साेमवार काे जनजागरूकता अभियान चलाया। दक्षिण निगम की 4 टीमों ने अलग-अलग इलाकों में जागरूकता रैलियां निकाली। आमजन की समझाइश करते हुए मास्क बांटे। वहीं काेटा उत्तर निगम की टीम ने 6100 मास्कों का बस्ती-बाजारों में वितरण किया व 504 व्यक्तियों का’’मास्क पहनाओ ऐप’’ पर रजिस्ट्रेशन किया गया।

नगर निगम कोटा दक्षिण की आयुक्त कीर्ति राठौड़ ने बताया कि निगम की टीमों द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान सोमवार को एक्सईएन पीपी गर्ग व जेईएन राजेश यादव के नेतृत्व में संजय नगर सब्जीमण्डी, विज्ञाननगर व डीसीएम रोड पर आईटीआई के समीप क्षेत्र में रैली निकाल कर जन जागरूकता की गई। बिना मास्क पहने लोगों को मास्क प्रदान कर उन्हे मौके पर ही पहनाए गए। साथ ही बिना मास्क घर से न निकलने की समझाइश की गई।

इसी प्रकार जेईएन विनोद मेहरा द्वारा सूरजपोल गेट क्षेत्र में, जेईएन भुवनेश नावरिया द्वारा दादाबाडी क्षेत्र, सब्जीमण्डी तथा डाकघर रोड इलाके में, जेईएन प्रशांत कलोरिया द्वारा श्रीनाथपुरम् के सेक्टर-1 क्षेत्र में रैलियां निकाली गई। आमजन की कोरोना बचाव के संबंध में समझाइश की गई व उन्हे मास्क वितरित किए।
नगर निगम उत्तर में 6100 मास्क बांटे : कोटा उत्तर निगम क्षेत्र के सेक्टर नंबर 1 के सभी 12 वार्डों में व सेक्टर नंबर 2 के 5 वार्ड क्षेत्रों में सोमवार को सेक्टर कर्मचारियों व इंजीनियर्स द्वारा कोरोना जन जागरूकता व मास्क वितरण का सघन अभियान चलाया।

अभियान के दौरान निगम के टीम सदस्यों ने 6100 मास्कों का बस्ती-बाजारों में वितरण किया व 504 व्यक्तियों का राज्य सरकार के मास्क पहनाओ ऐप पर रजिस्ट्रेशन किया गया। आयुक्त वासुदेव मालावत ने बताया कि सोमवार को भी अभियान के दौरान सोमवार को सेक्टर 1 साेगरिया व भदाना क्षेत्र में तथा सेक्टर 2 के डडवाडा व स्टेशन क्षेत्रों में निगम की टीमों ने मास्क वितरण किया। आमजन को कोरोना बचाव के उपायों की समझाइश कर जन जागरूकता की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सर्वाेदय मंडल के जिला संयाेजक अब्दुल हमीद गाैड़ ने काला तालाब में महिलाओं, बच्चाें काे मास्क बांटे। साेशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखने के लिए जागरूक किया।


टिप्पणियाँ