बीएसएफ और श्रीकरणपुर पुलिस के संयुक्त प्रयासाें में पकड़ी गई एनडीपीएस घटक की 17500 गाेलियाें की सप्लाई लेकर आए स्टेट डिजास्टर रिस्पाेंस फाेर्स के एक जवान काे गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच केसरीसिंहपुर एसएचओ रामचंद्र कस्वां कर रहे हैं। आराेपी कांस्टेबल एसडीआरएफ की एफ कंपनी में जाेधपुर पदस्थापित है। उसे जाेधपुर पुलिस की मदद से हिरासत में लिया गया। पूर्व में गिरफ्तार आराेपी से पूछताछ के आधार पर एसडीआरएफ के जवान बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र के नगरासर निवासी अशाेक बिश्नाेई पुत्र हरलाल राम काे गिरफ्तार किया गया। उसे गुरुवार काे अदालत में पेशकर एक दिन के रिमांड पर लिया है। जांच अधिकारी सीआई रामचंद्र कस्वां ने बताया कि
आराेपी कांस्टेबल अशाेककुमार का गांव पूर्व में गिरफ्तार अाराेपी जाेधपुर जिले के भाेजाें का बास निवासी रमेश भील के गांव से करीब 20 किलाेमीटर की दूरी पर है। जाेधपुर से ड्यूटी करने गांव से आते जाते रास्ते में पड़ता है। रमेश भील की गांव में टेलरिंग की दुकान है। कांस्टेबल अशाेककुमार उससे कपड़े सिलवाने के सिलसिले में मिला था। फिर दाेस्ती हाे गई। इस तरह से दाेनाें मिलकर नशीली गाेलियाें की सप्लाई करने लगे। आराेपी अशाेककुमार से इस संबंध मेंऔर
पूछताछ के लिए एक दिन का रिमांड लिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि तस्कर अशाेककुमार बिश्नाेई काे भी आगे बड़े तस्कराें से सप्लाई मिलती थी। वह खुद कार में रमेश भील और 4 एलसी जैतसर निवासी चंद्रभान मेघवाल काे श्रीगंगानगर एरिया में छाेड़कर गया था।
बीएसएफ ने श्रीकरणपुर पुलिस काे साथ लेकर पकड़े थे नशे के सप्लायर
श्रीकरनपुर पुलिस व बीएसएफ की संयुक्त कार्यवाही में 25 सितंबर काे मुकन गांव के पास 52 एफ की रोही से रमेश कुमार भील व चंद्रभान मेघवाल को गिरफ्तार कर 17500 नशीली गोलियां बरामद की थीं। श्रीकरणपुर थाने में अाराेपियाें के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। उक्त जब्तशुदा गाेलियां दिल्ली की दवा निर्माता कंपनी बनाई हैं। जांच अधिकारी ने दवा निर्माता कंपनी काे पत्र भेजकर उक्त बरामदशुदा बैच की कुल संख्या अाैर किस किस काे बेची गईं, इसकी पूरी डिटेल मांगी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ