बिजली चाेरी पकड़ने गई टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव, वाहनाें में भी की तोड़फोड़...आंवली रोझड़ी में कार्रवाई करने गई थी बिजली विभाग की टीम, एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा
आरकेपुरम थाना क्षेत्र के आंवली रोजड़ी गांव में बिजली चाेरी पकड़ने गई बिजली विभाग की टीम पर कुछ लाेगाें ने पथराव कर उन्हें वहां से भगा दिया। लाेगाें ने विभाग की गाडियों में ताेड़फाेड़ कर दी। किसी तरह बिजली विभाग की टीम अपनी जान काे बचाकर आरकेपुरम थाने में पहुंची और करीब एक दर्जन लाेगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बाद में पुलिस के साथ टीम माैके पर पहुंची और बिजली चाेरी करने वाले 57 लाेगाें से जुर्माना वसूला।
बिजली विभाग के सहायक अभियंता एमएल बेहवाल ने बताया कि आंवली रोजड़ी में कुछ लाेगाें की शिकायत थी उनके घरों पर वाेल्टेज कम आ रही है। कई लाेग बिजली चाेरी कर रहे। इस पर विभाग के करीब एक दर्जन अधिकारी और कर्मचारी माैके पर पहुंचे। वहां पर कुछ लाेग आंकड़े डालकर बिजली चाेरी कर रहे थे। जैसे ही टीम ने आंकड़े हटाना शुरू किया ताे कुछ लाेग जाे मंदिर में बैठे हुए थे, वे बाहर आए और विभाग की टीम पर हमला कर दिया।
टीम के साथियों से किसी तरह अपनी जान बचाई और अपने वाहनों काे बाहर निकाला, लेकिन पथराव इतना जबरदस्त था कि उनकी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। इधर, पुलिस ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने सांवरा गुर्जर, प्रहलाद, श्रीलाल गुर्जर, छोटू सहित एक दर्जन लाेगाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आराेपियों की तलाश काे शुरू कर दी है।
पुलिस की मदद से निकाले वाहन
माैके पर मौजूद बिजली के कर्मचारियों ने बताया कि जैसे ही बिजली के कनेक्शन काटना शुरू हुआ उसके कुछ समय बाद ही कुछ लाेगाें ने इस तरह पथराव किया जैसे ताे पत्थर की बारिश हाे रही हाे। इसके बाद भी बिजली कर्मचारी घबराए नहीं। उन्होंने अपने अधिकारियों काे बचाते हुए अपने वाहनों काे बाहर निकाला। हालांकि कुछ वाहन वहीं पर छूट जाने से उन्होंने पलट कर उसमें ताेड़ फाेड़ कर दी। उन्हें पुलिस की टीम के साथ जाकर वहां से निकाला गया।
57 लाेगाें की भरी वीसीआर, 6.38 लाख का जुर्माना लगाया
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पथराव करने के बाद उन्होंने पुलिस के साथ अपनी टीम आंवली रोजड़ी गई। यहां पर उन्होंने अवैध कनेक्शनों काे काटा ओर 57 लाेगाें के खिलाफ बिजली चाेरी की वीसीआर भरी और उनके खिलाफ 6 लाख 38 हजार रुपए का जुर्माना भी किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ