लाछुड़ा में रिकाॅर्ड 92.24 फीसदी मतदान, तीन जगह बदली ईवीएम

पंचायताें के दूसरे चरण में शनिवार काे आसींद पंचायत समिति क्षेत्र की 28 पंचायताें व मांडल पंचायत समिति क्षेत्र की शेष रही 16 पंचायताें के लिए वाेट डाले गए। आसींद में 1 लाख 9 हजार 741 मतदाताओं में से 93 हजार 783 ने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल मतदान 85.46 प्रतिशत रहा। यहां 149 बूथ बनाए गए थे।

सुबह 10 बजे तक 12.86 प्रतिशत, 12 बजे तक 34.18 प्रतिशत, 3 बजे तक 63.27, 5:30 बजे तक 81.25 प्रतिशत वाेट डाले जा चुके थे। कुल मतदान 85.46 फीसदी रहा। इसी तरह मांडल की 16 पंचायताें के लिए 83 बूथ पर वाेट डाले गए। कुल 64 हजार 236 मतदाता थे। सुबह 10 बजे तक 16.08 प्रतिशत, 12 बजे तक 34.58, 3 बजे तक 62.54 प्रतिशत, शाम 5:30 बजे तक 83.15 वाेट डाले गए। कुल मतदान 84.32 फीसदी हुआ।

आसींद. सबसे ज्यादा मतदान रतनपुरा लाछुड़ा में 92.24 प्रतिशत व सबसे कम दौलतगढ़ में 77.70 प्रतिशत हुआ। ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से 3 पंचायतों बोरेला, शंभूगढ़ व बराना की मशीन बदलनी पड़ी। मतदान केंद्रों का पर्यवेक्षक डॉ. कुंजबिहारी पांड्या ने उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी सीएल शर्मा के साथ अवलोकन किया।

दिग्गज जाे हारे-जीते : भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजवीरसिंह चुंडावत दौलतगढ़ से चुनाव हार गए। भाजपा पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम ओझा की पत्नी तथा ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. प्रदीप व्यास की मां ब्राह्मणाें की सरेरी से चुनाव हार गईं। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश सांड की पत्नी शंभूगढ़, आसींद की निवर्तमान प्रधान लक्ष्मीदेवी के पति कन्हैयालाल साहू भी चुनाव हार गए। भाजपा नेता शक्तिसिंह चुंडावत कालियास में, पूर्व मंत्री रामलाल जाट के पीए ईश्वरलाल की भाभी रेशमदेवी गुर्जर चुनाव जीत गईं हैं।

बड़ी जीत भंडिया की, पुष्पा 2 वाेट से हारीं...

मांडल. पंचायत समिति क्षेत्र में सबसे अधिक मतों से मांडल में संजय भंडिया 1151 मतों से जीते हैं। वहीं सबसे कम लुहारिया सरपंच पुष्पा सालवी मात्र 2 मतों से जीतकर सरपंच बनीं। बागाैर से कालूराम जाट 548 वोटों से विजयी रहे। मतदान प्रक्रिया सुबह 7:45 बजे शुरू हुई। कई मतदान केंद्राें पर शाम 5:30 बजे बाद भी कतारें लगीं थीं। संबंधित निर्वाचन अधिकारियाें ने परिसर बंद करवाकर शेष मतदाताओं से वाेट डलवाए। इस दाैरान काेविड़-19 गाइडलाइन काे लेकर पुलिस-प्रशासन ने विशेष सतर्कता रखीं। ज्यादातर मतदाता भी मास्क लगाकर आए थे।

शंभूगढ़ में 84 फीसदी मतदान...

शंभूगढ़. शंभूगढ़ समेत थाना क्षेत्र की पंचायताें बरसनी, आमेसर व मोतीपुर के सरपंच व वार्डपंच पदाें के लिए शनिवार काे मतदान हुआ। शंभूगढ़ के कुल 11 वार्डाें में 4460 में 3738 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयाेग किया। मतदान प्रतिशत 84 फीसदी रहा। थानाप्रभारी रामस्वरूप चौधरी ने मय जाब्ता दौराकर कानून-व्यवस्था पर निगरानी रखी। शाम करीब 7:45 बजे नतीजा आया। पारसी देवी 317 वोट से सरपंच चुनी गईं। उन्हें 1612 व निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनिता सांड को 1295 वोट मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Record 92.24 percent voting in Lachhuda, EVMs replaced three


टिप्पणियाँ