राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रपिता की जयंती को समर्पित कार्यक्रम गोल बाजार स्थित गांधी चौक पर सुबह 8 बजे होगा। इसमें सुबह 8 बजे माल्यार्पण का कार्यक्रम होगा। गांधी चौक पर रामधुन होगी। कलेक्टर महावीर प्रसाद वर्मा ने बताया कि इस अवसर पर 21 विशेष योग्यजनों को निशुल्क ट्राइसाइकिल वितरित की जाएगी। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय की ओर से शुक्रवार सुबह 10:45 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर महावीर दल मंदिर में सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष पृथीपाल सिंह संधू के अनुसार इस सभा में
कांग्रेस कार्यक्रर्ता शामिल होंगे। सरकारी स्तर पर गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक गांधी विचार शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 2 अक्टूबर को जिला परिषद की ओर से ग्राम स्वराज्य में रामराज्य प्राप्त करने के लिए सत्ता के विकेंद्रीकरण की चर्चा, 3 अक्टूबर को महिला अधिकारिता विभाग की ओर से समाज में अपनी समानता प्राप्त करने के लिए महिलाओं का सशक्तीकरण, 4 अक्टूबर को उद्योग केंद्र, श्रम विभाग, रोजगार, आरएसएलडीसी व लीड बैंक
की ओर से खादी और ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के माध्यम से गरीबी व बेरोजगारी की समस्या का उन्मूलन कार्यक्रम, 5 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग की आेर से पहला सुख निरोगी काया व 6 अक्टूबर को खेलकूद विभाग व नेहरू युवा केंद्र की ओर से राष्ट्र निर्माण कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ