चित्रकूट नगर स्थित ईएसआईसी कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित सवीना निवासी 68 वर्षीय पुरुष की शनिवार को मौत हो गई। अब तक कोरोना से उदयपुर के 122 संक्रमितों की जान जा चुकी है। वहीं अब कुल शहर सहित जिलेभर में 5865 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 4878 लोग ठीक हो चुके हैं।
ठीक होने वाले मरीजों की दर 87.17 प्रतिशत है। जिले में शनिवार काे 75 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि 47 संक्रमित शहरी और 28 ग्रामीण क्षेत्र में मिले हैं। कोविड-19 प्रभारी डॉ. शंकर बामनिया ने बताया आरएनटी के 32 वर्षीय पुरुष चिकित्सक, 28 वर्षीय महिला चिकित्सक, माछला मगरा स्वराज नगर निवासी 56 वर्षीय पुरुष पुलिसकर्मी, बड़गांव निवासी 22 वर्षीय पुरुष एंबुलेंस चालक संक्रमित मिले हैं। अब तक 500 से ज्यादा हेल्थ वर्कर्स कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
पॉजिटिव के संपर्क में आए 25 लोगों के सैंपल लिए
आड़ीवली. कस्बे में 5 कोरोना पॉजिटिव रोगी मिलने के बाद शनिवार को संपर्क में 25 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। पहाड़ा पीएचसी प्रभारी डॉ. अभिषेक मीणा ने बताया कि राउमावि में कोरोना पॉजिटिव रोगी के संपर्क में आए 25 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लेकर उदयपुर जांच के लिए भेज दिए गए।
शहर में 47 और ग्रामीण क्षेत्र में 28 संक्रमित मिले
अब अशोक नगर मेन रोड, देवसरी अपार्टमेंट पीकॉक हिल्स तीतरड़ी, गुडली, मीरा नगर, गणेश अपार्टमेंट समता नगर बेदला, अमल का कांटा, वीआईपी कॉलोनी सवीना, जगत, सहेली नगर न्यू पोलो ग्राउंड, मादड़ी इंडस्ट्री एरिया, प्रताप नगर, अंबावगढ़, भुवाणा, बी ब्लॉक सब सिटी सेंटर कृषि मंडी, शीतला मार्ग गुलाबबाग, न्यू महावीर नगर सेक्टर-4, खारोल कॉलोनी फतेहपुरा, छोटी ब्रह्मपुरी सूरजपोल, रविंद्र नगर प्रताप नगर, वकील कॉलोनी सेक्टर-11, जनकपुरी नाकोड़ा नगर, पावर हाउस सज्जनगढ़ रोड, महावीर नगर विद्या मंदिर के पास सेक्टर-11, गायत्री नगर सेक्टर-5, प्रताप कॉलोनी कालका माता रोड पायडा, न्यू राजेंद्र नगर गरियावास, मयूर कॉम्पलेक्स सेक्टर-4, शिव मंदिर गरियावास, पोलो ग्राउंड, मॉडर्न कॉम्प्लैक्स भुवाणा, आई रोड भूपालपुरा, न्यू अशोक नगर, नेवा तलाई जावर माइंस, चावंड सराड़ा, रीको एरिया सनवाद फतहनगर पालिका नगर भींडर, सुथारों का मोहल्ला गोगुंदा, खेरवाड़ा, फतेहनगर मावली, महादेव स्ट्रीट घाटी दरवाजा, राजपुरा दरीबा ,आशापुरी बिहार बेड़वास में संक्रमित मिले हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ