खेराट गांव में चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर 717 बच्चों व किशोर-किशोरियों को कृमि नाशक दवा खिलाई गई। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुमन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केसर बिडियासर, कैलाशी मेघवाल, शारदा, आशा सहयोगिनी व सहायिका ने आंगनबाड़ी केन्द्र नम्बर एक, दो व तीन पर एक से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोर-किशोरियों को कृमि मुक्ति करने के लिए कृमि नाशक एल्बेडाजोल दवा खिलाई।
स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुमन ने बताया कि गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों व किशोर-किशोरियों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। इसी प्रकार सेडाऊ गांव में भी आंगनबाड़ी केंद्र पर कृमि नाशक दवा खिलाई गई। यह कार्यक्रम 11 अक्टूबर तक चला। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति सजग रहकर ही व्यक्ति बेहतर जीवन जी सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ