70% रोगी सिर्फ 6 जिलों में मिल रहे हैं, 50% मौतें भी सिर्फ इन्हीं जिलों में, प्रदेश में पिछले 23 दिन में 46 हजार से अधिक रोगी बढ़े

जयपुर| प्रदेश मेंं कोरोना संक्रमण छह जिलों में तांडव मचा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नए संक्रमितों के 70 फीसदी रोगी सिर्फ यहीं मिल रहे हैं। बाकी 27 जिलों में कुल मात्र 30% रोगी आ रहे हैं। सोमवार को प्रदेश में कुल 2165 नए रोगी मिले। इनमें 1499 रोगी अकेले जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अलवर, अजमेर व भीलवाड़ा के हैं। बाकी 27 जिलों में कुल रोगी 666 ही हैं। इसी तरह प्रदेश में स्टेट रिपोर्ट में सोमवार को 14 मौतें दिखाई गईं, जिनमें से 50% मौतें यानी 7 केवल इन्हीं छह जिलों में हुईं।

अब तक प्रदेश में स्टेट रिपोर्ट के अनुसार 1559 मौतें हो चुकी हैं और प्रदेश में कुल संक्रमित 146195 हो चुके हैं। पिछले 23 दिन में 46 हजार से अधिक रोगी बढ़ चुके हैं।

भर्ती रोगी 21 हजार के पार जा चुके हैं। अब प्रदेश के अस्पतालों में भर्ती रोगी सोमवार को 21215 हो गए।

2165 नए रोगी, 14 मौतें

1000 से अधिक रोगी वाली हो गए 29 जिले
4 जिलों (जैसलमेर (924), करौली (978), प्रतापगढ़ (838) स. माधोपुर (948) में सबसे कम रोगी।

जयपुर में रिकॉर्ड; 450 नए रोगी, 2 मौतें
लापरवाही के चलते कोरोना संक्रमित का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सरकार की अपील के बावजूद न तो मास्क और ना ही सोशल डिस्टेसिंग की पालना कर रहे है। जयपुर में 450 नए कोरोना संक्रमित में से दो की मौत हुई है। सोमवार को सांगानेर व मानसरोवर में सबसे ज्यादा केसेज मिले है। अब तक हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में रामगंज, सांगानेर, मानसरोवर दुर्गापुरा, मालवीय नगर, जगतपुरा, शास्त्री नगर, झोटवाड़ा है।

सांगानेर में 75 पॉजिटिव मिले
सोमवार को सांगानेर में 75, मानसरोवर-68, मालवीय नगर-46, झोटवाड़ा-29, गोपालपुरा-28, दुर्गापुरा-25, जगतपुरा-26, सोडाला-16, वैशाली नगर-13, बनीपार्क-9, विद्याधर नगर, फुलेरा में 8-8, महेश नगर-7, आमेर रोड़ में 6, टोंक रोड़, त्रिवेणी नगर में 5-5, चांदपोल, जवाहर नगर में 4-4, राजापार्क, हसनपुरा, सी-स्कीम, भांंकरोटा, ब्रह्मपुरी, बापूनगर में 3-3, आदर्श नगर, चाकसू, सिविल लाइंस, दूदू, गांधी नगर, जमवारामगढ़, झालाना, लूनियावास, एमडी रोड, फागी, शास्त्री नगर में 2-2, सीकर रोड़, सिंधी कैंप, सिरसी, एमआई रोड़, मुरलीपुरा, माणक चौक, लाल कोठी, खो नागोरियान, जेएलएन मार्ग, गुर्जर की थड़ी, चौड़ा रास्ता, बस्सी, बगरू, बड़ी चौपड़, आमेर, अंबाबाड़ी में 1-1 संक्रमित मिला है। इनमें ज्यादातर को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोना संदिग्ध का सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी।


टिप्पणियाँ