नगर के मसानिया तालाब पावर हाउस की सप्लाई मंगलवार को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक मरम्मत कार्य एवं पावर हाउस पर नई अर्थिंग का कार्य होने से बाधित रहेगी। जिसमें सलाटवाड़ा, मांडवी चौक, पूजारवाड़ा, पोल का कोठा, नयाबाजार, इंदिरा कॉलोनी, रुद्रप्रयाग, ज़ील हॉस्पिटल, पुनर्वास कॉलोनी, माकनखोता, भवानी माता आदि सभी क्षेत्र प्रभावित होंगे।
सीमलवाड़ा। जीएसएस बादिया बड़ली से निकलने वाली 11 के वी बेड़सा फीडर की मरम्मत कार्य के लिए मंगलवार को सुबह 10 से 2 बजे तक बेड़सा, कांगूड़वा, कोड़ाला, पियोला आदि गांवों की बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी कनिष्ठ अभियंता जयेश खराड़ी ने दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ